Wednesday 27 November 2013

Dard

Khuda ke vaste mujhe itna dard na do ki,

Mere Gam ko dekhkar Shavnam ko bhi rona aa jaye.

Saturday 26 October 2013

Tasvir

Tumhe Shiqva hai ki mai tumse mohabbat nahi karta,
Shayed tumhe samajh nhi mere jajbato ki,
Lo aj dekh lo meri himmat aur mere jajbato ko,
Mai hatheli pe tumhara nam ,
Aur dil me  tumhari tasvir liye ghumta hu.

Tuesday 1 October 2013

Jindgi

हर समय हर जगह एक  जंग है जिन्दगी,
अगर इससे लड़ना नहीं आता तो लड़ना सीख लो !

हर तरफ हर जगह एक रेस है जिन्दगी ,
अगर दौड़ना नहीं आता तो दौड़ना सीख लो !

एक जोश, एक उमंग , एक हौसला है जिन्दगी ,
अगर ये सारे जज्बात नहीं तो लहू में जज्बात घोल लो !

एक सौंदर्य, एक हरियाली, एक मधुर अहसास है जिन्दगी ,
अगर नीरस है मन तो मन में इक उमंग भर लो !

एक प्यार , एक दर्द , एक वफ़ा है जिन्दगी,
अगर मोहब्बत करना नहीं आता तो ये करना सीख लो !!

Friday 27 September 2013

Mukaddar


मिलता नहीं मुकद्दर से जादा कभी किसी बन्दे को ,
वो भी अपने मुकद्दर से जादा नहीं पाता  ,
जो मुकद्दर का सिकन्दर  होता  है .


Wednesday 25 September 2013

Irada hai

ना तुमसे दूर रहा हु कभी ,
न दूर रहने की तमन्ना है !
इन्सान की क्या हिम्मत हमे रोकने की ,
तुम्हे पाने के लिए ,
खुदा से भी लड़ने का इरादा है !!!

Sunday 15 September 2013

Bhai Chare Me Dushmani Ku


नफरत की लपटों में,
वहशीपन की ज्वाला में ,
वैमनस्यता की आग में ,
जल रही है मानवता ,
सुलग रही है मनुष्यता !!

इस मलिन विचार को  उखाड़ फेको ,
ये दूषित विचारधारा को निकल फेको ,
ये नफरत के बीज  बोना बंद कर दो ,
ये रक्तपात और खूनी खेल भी बंद कर दो ,
ये धार्मिक उन्माद भी बंद कर दो ,
ये लोगो में सामाजिक जहर घोलना बंद  कर दो !!

जब ये सबको मालूम है कि,
 तुम दोनों एक ही डाल के दो शाख हो ,
ये बात तुम दोनों को भी मालूम है !

फिर इतना जुल्म क्यों ?
फिर इतना वहशीपन क्यों ?
फिर ये खूनी खेल  क्यों ?
फिर ये धार्मिक उन्माद क्यों ?
फिर ये मंदिर मस्जिद पे लड़ना  क्यों ?
फिर ये भाई चारे में दुश्मनी  क्यों ?

Thursday 12 September 2013

Bhul Nahi Pata

जुदा  होकर तुझसे,
रुसवा होकर तुझसे ,
तेरी प्यारी यादेँ ,
मै भूल नहीं पाता !
तेरी दिलकश बातें,
मै भूल नहीं पाता !!

तुझसे खुदको कोसो दूर  रखकर ,
तेरे दिलो-जाँ  से बहोत दूर होकर,
तुझे भूलना तो चाहता हूं लेकिन ,
भूल नहीं पाता !
मै  सच में भूल नहीं पाता ,
मजबूर हूं मै  इस क़दर,
तेरी यादों को खुद से मिटा नहीं पाता ,
तुझे भूल नहीं पाता !
तुझे भूल नहीं पाता !!

वो जो सपने बुने थे हमने,
वो जो कसमे खायीं  थी साथ में,
वो हसीं ख्वाब सच में भुला नहीं पाता ,
वो तेरी यादें दिल से जुदा नहीं कर पाता ,
तुझे भूल नहीं पाता !
तुझे भूल नहीं पाता !!

Thursday 11 July 2013

kuch kahti hai

ये  हवा  की  लहर  कुछ  कहती  है ,
ये  सूरज  की  रौशनी  कुछ  कहती  है ,
ये  बसंत  का  सुहाना  मौसम  कुछ  कहता  है ,
ये  बरसात  की  रात  कुछ  कहती  है ,
ये  दिल  की  धड़कन  कुछ  कहती  है,
ये  जाते  हुवे  लम्हे  कुछ  कहते  है ,
ये  लहलहाती  फसले  कुछ  कहती  है ,
ये  चाँद  की  चांदनी   कुछ  कहती  है ,
ये  चमकते  हुवे  तारे  भी  कुछ  कहते  है ,
ये  झरनों  की  गिरती  जलधारा  कुछ  कहती  है ,
ये  कल  कल  बहती  नदिया  कुछ  कहती  है ,
ये  बारिश  की  रिमझिम  कुछ  कहती  है ,
ये  गरजते  हुवे  बादल  कुछ  कहते  है ,
ये  बिजलियों  का  चमकना  भी  कुछ  कहती  है ,
ये  गुलाब  की  महक  भी  कुछ  कहती  है ,
ये  फूलो  पे  भौरों  का  भ्रमण   कुछ कहता  है ,
ये  वृछो  की  मंजरी  कुछ  कहती  है ,
ये  लताओं    की  वक्रता  कुछ  कहती  है ,
ये  हिमालय  की  ताजगी   कुछ  कहती  है ,
ये  सागर  की   लहरे  भी  कुछ  कहती  है ,
दुनिया  में  हर  एक  चीज़  कुछ  कहती  है ,
और  हर  इक  चीज  में  कुछ  खास  नज़र  आता  है !!!


Tuesday 11 June 2013

Kabhi Kabhi

 साथ  साथ  चलते  चलते  यूँ  ही ,
 राहे  जुदा  हो  जाती  है  
     कभी  कभी !
ये  रुखसत  का  आलम  भी  आ  जाता  है  यूँ  ही ,
     कभी  कभी !
ये  पहले  से  मालूम  नहीं   होता ,
फिर  बीच में  जुदा  होना  पड़ता  है ,
      कभी  कभी !
ये  हसीं  ख्वाब  भी  टूटते  नज़र  आते  है ,
     कभी  कभी !
क्युकि  राहे  मोहब्बत  भी  जुदा  हो  जाती  है,
       कभी  कभी !!!!!!

Friday 7 June 2013

Mujhe chain aata hai.

Teri surat ko dekhkar mujhe chain aata hai,
Teri sirat ko dkehkar mujhe chain aata hai,
Tere Haste huve mukhde ko dekh mujhe chain aata hai,
Teri Madak adaao ko dekh mujhe chain aata hai,
Teri hirni si chaal dekh mujhe chain aata hai,
Tu meri ho ya naho,
Par tu mere khvabo me har pal aati hai,
Tu is desh me rahe ya pardesh me,
Teri khairiat sunkar hi mujhe chain aata hai,
Tere kano ki bali yaad aati hai,
Tere Hatho ke kangan yaad aate hai,
Fir se tujhe dekhne ka dil karta hai,
Kuki tujhe dekhkar hi chain aata hai.!!!

Thursday 6 June 2013

Barish ki bunde

Barish ki bunde jab is dhara pe padt hai,
Jalti hui dharti ko tab mano jannat naseeb ho jati hai,
Ye kali ghatayen jab ghir ke aati hai,
Man me ik nai umang bhar jati hai,
Dil me ik aag sa laga deti hai,
Aur tumse milne ko bekrar kar deti hai,

Sard hawaon ki tajgi u hi madhosh kar jati hai,
In hawaon me udti teri juilfe khud ik ghata si ban jati hai,
Barish ki bunde jab guliab ke phool pe padti hai,
Lagta hai ki tere chehre pe moti ki malaye chamak rahi hai,

Barish me dil ho jata hai madmast,
Sath tum ho to hume bhi naseebho jaye Jannat!!!!!

Wednesday 29 May 2013

Kash tum yaha hote

Ye taro ka chamakna,
Ye raat ki khamoshoi,
Ye sard hawao ki thandak,
Madhosh kar dete hai dil,
Kash tum yaha hote!
Kash tum yaha hote!

Ye Tanhai ka aalam,
Ye Berukhi ka mausam,
Ye darde mohabbat ka nagma,
Bechain kar deta hai dil,
Kash tum yaha hote!
Kash tum yaha hote!

Ye hasin mausam ki athkheliyan,
Falak pe moti jaise taro ki faili roshni,
Madmast hawao ke khusshnuma jhoke,
Na jane ku acche ni lagte,
Na malum dil ko ni bhate,
Kash tum yaha hote!
Kash tum yaha hote!

Monday 27 May 2013

Avaaj

जिसकी आवाज लगती थी दिलकश कभी ,
जिसकी आवाज के बिन दिन था बीतता नहीं,
जिसकी मुस्कुराहटो से दिल था भरता कभी,
जिसकी प्यारी अदाओं से आता था सुकून,
आज वही आवाज सुनने में लगती है जालिम,
आज वही आवाज मुझसे जुदा हो गई !


कितना नासमझ हू जो इसे पहचाना नहीं,
जो आवाज कल तक थी दिलकश तेरी,
आज दिल के लिए वही शूल हो गई!
तडपता हू रोता हू विलखता हू मै,
ज़माने के बदलते दृश्य देखता हू मै,
मोहब्बत भी मेरी किस क़दर बदल गई,
कल तक थी जो मेरी ,
आज किसी और की हो गई!


जिसकी आवाज थी मेरे लिए मोहब्बत कभी,
वही आवाज मुझसे बेवफा हो गई,
जिसकी आवाज लगती थी दिलकश कभी,
बस वही आवाज मुझसे जुदा हो गई!!

Sunday 19 May 2013

Ye Daulat kho jati hai

ये दौलत खो जाती है ,
ये शौहरत खो जाती है ,
ये दुनिया खो जाती है ,
ये महफ़िल खो जाती है,
ये हवाएं खो जाती है ,
ये फिजायें खो जाती हैं ,
मोहब्बत जुदा हो जाती है ,
वफ़ा भी बेवफा हो जाती है ,
जरा सोच ले ऐ मेरे दोस्त ,
जब मौत बदन को आती है,
तो ये तेरा सबसे प्यारा बदन ,
तेरे रूह से भी जुदा हो जाता है,

ये दुनिया रंगीन है तब तक ,
जब तक तू इसे रंगीन बनाने के काबिल है ,
ये खुशियाँ बिखरी है फिजाओं में तब तक,
जब तक तू इन फिजाओं में खुशियाँ बिखेरने के काबिल है ,
ये तेरे अपने सारे अपने है तब तक ,
जब तक तेरी दौलत इनके लिए काफी है ,
जिस दिन तेरी दौलत तेरे हाथो से खो जाएगी ,
जिस दिन तेरी शौहरत तुझसे अलग हो जाएगी ,
ये तेरे अपने खुद ब खुद तुझसे जुदा हो जाएगे,
जो आज तक है तेरे लिए प्यारे ,
वो तुझसे जुदा हो जाएगे ,

ये दुनिया तुझे भुला देगी ,
ये फ़िज़ाये तुझे भुला देगी ,
ये घटायें ये चाँद तारे सब तुझसे मुह फेर लेगें ,
और जिस दिन मौत आएगी ,
तो खुद ब खुद तेरी रूह तुझसे ही जुदा हो जाएगी !!



Sandeep Dubey